फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Only 9 thousand 989 quintals of paddy could be purchased

9 हजार 989 क्विंटल धान की ही हो पाई खरीद

Sun, 26 Dec 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Only 9 thousand 989 quintals of paddy could be purchased
शामली। इस साल शासन द्वारा निधार्रित किया गया धान खरीद का लक्ष्य 11 क्विंटल कम रह गया है। जिले में 84 दिन में दस खरीद केंद्रों पर सिर्फ 9 हजार 989 क्विंटल धान की खरीद हो पाई है। पिछले दो दिनों से शामली और थानाभवन मंडी स्थल को छोड़कर बाकी आठ खरीद केंद्र शासनादेश पर बंद कर दिए गए है। जिले में शामली- थानाभवन मंडियों में किसानों से धान की खरीद होगी।
विज्ञापन

जिले में दस खरीद केंद्र खोलकर दस हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य उत्तर प्रदेश शासन ने निर्धारित किया था। एक अक्तूबर से शुरू हुई धान की खरीद सिर्फ 84 दिन चल पाई। 84 दिन में लक्ष्य के दस हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष में सिर्फ 9 हजार 989 क्विंटल धान की खरीद हो पाई है। शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य में 11 क्विंटल धान न आने से शासन द्वारा लक्ष्य अधूरा रह गया है। खाद्य रसद विभाग के विपणन विभाग कार्यालय के मुताबिक गत 23 दिसंबर को शासनादेश पर जिले के दस खरीद केंद्रों में आठ खरीद केंद्र बंद कर दिए गए है। शामली और थानाभवन मंडी में दो धान खरीद केंद्रों पर सिर्फ धान की खरीद होगी।
विज्ञापन

रविवार को शामली और थानाभवन मंडी में अवकाश होने से खरीद केंद्र बंद मिले। डिप्टी आरएमओ कमलेश कुमार ने बताया कि गत 15 दिसंबर से खरीद केंद्रों पर धान की खरीद नही हो पा रही थी। थानाभवन और कैैराना में इक्का दुक्का किसान धान लेकर आ रहे थे। शामली और थानाभवन मंडी में सिर्फ 30 जनवरी तक धान की खरीद हो पाएगी। पिछले साल 10 हजार 170 क्विंटल धान की खरीद हुई थी। जबकि इस बार मात्र 9 हजार 989 क्विंटल धान की खरीद हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना में खरीदा गया 679.6 क्विंटल धान
कैराना। कैराना के आर्यपुरी बाइपास पर धान क्रय केंद्र स्थापित है। रविवार को अवकाश होने के चलते धान केंद्र बंद मिला। धान क्रय केंद्र के प्रभारी सुशील कुमार साहू ने फोन पर बताया कि अभी तक केंद्र पर किसानों से कुल 679.6 क्विंटल धान खरीदा गया। पिछले एक सप्ताह से एक भी किसान धान बेचने नही आया है। जिन किसानो को धान बेचना था लगभग उन सभी किसानों ने धान को बेच दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed