फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Online workshop organized under Mission Life

Shamli News: मिशन लाइफ के अंतर्गत हुई ऑनलाइन कार्यशाला

Sun, 04 Jun 2023 06:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
Online workshop organized under Mission Life
फोटो
विज्ञापन

-पथिक एनएसएस स्वयंसेवियों ने पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली का लिया संकल्प
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट के अंतर्गत एक दिवसीय ऑनलाइन जागरूकता कार्यशाला हुई। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजकीय महाविद्यालय बदायूं में वनस्पति विज्ञान असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सरिता रहीं।

डॉ़ सरिता ने छात्र-छात्राओं को मिशन लाइफ की 7 थीम ऊर्जा व जल की बचत, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने, सतत खाद्य प्रणालियों को अपनाने, अपशिष्ट कम करने, स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और ई-वेस्ट को कम करने के विषय में बताया। छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वह पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली को अपनाएं, जिससे पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित रखा जा सके। उन्होंने प्रतिभागी छात्र छात्राओं के पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित प्रश्नों के उत्तर भी दिए। रसायन विभान विभाग प्रभारी डॉ. अजय बाबू शर्मा ने छात्र-छात्राओं को भारत के प्राचीन ग्रंथों में वर्णित पर्यावरण संरक्षण व पर्यावरण अनुकूल व्यवहार संबंधित आचार व्यवहार की प्राचीन संस्कृति से परिचित कराया। वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रभारी और महाविद्यालय के पर्यावरण क्लब के संयोजक डॉ. राकेश कुमार और वनस्पति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राम कुमार ने छात्र-छात्राओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. डॉली ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा निर्मित पोर्टल पर स्थित मिशन लाइफ से संबंधित क्रिएटिव वीडियो, नॉलेज मैटेरियल, क्विज आदि की जानकारी दी। उन्हें इस पोर्टल पर स्थित सामग्री को व्यापक रूप से प्रचारित व प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रगान के पश्चात ऑनलाइन जागरूकता कार्यशाला का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed