फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Online verification of Ayushman card will be done first, then treatment will be available

Shamli News: आयुष्मान कार्ड का पहले होगा ऑनलाइन सत्यापन, फिर मिलेगा उपचार

Tue, 21 Mar 2023 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Online verification of Ayushman card will be done first, then treatment will be available
- पोर्टल पर बदलाव कर शुरू हुई नई व्यवस्था
विज्ञापन

- जिले में अब तक 24082 मरीजों को मिला योजना का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों काे इलाज से पहले आयुष्मान कार्ड का पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन कराना होगा। साथ ही बायोमेट्रिक मशीन से लाभार्थी के पात्र होने की भी जांच की जाएगी। शासन स्तर से पोर्टल पर बदलाव कर नई व्यवस्था लागू की गई है। जिले में अब तक इस योजना में 24082 लाभार्थी उपचार करा चुके हैं।
जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) में पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज मिलता है। इस योजना में लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। इस योजना के पैनल में जिले की सात सीएचसी और 20 निजी अस्पताल शामिल हैं। इन अस्पतालों में योजना के लाभार्थियों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। शुरूआत में आयुष्मान कार्ड को देखकर लाभार्थी को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जाता था, लेकिन अब लाभार्थी का पहले आयुष्मान कार्ड का ऑनलाइन सत्यापन की व्यवस्था शुरू की गई है।
विज्ञापन

लखनऊ मुख्यालय से लाभार्थी के पात्र होने की पुष्टि होने पर मरीज को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जाता है। साथ ही बायोमैट्रिक मशीन से भी लाभार्थी के पात्र होने की पुष्टि की जाती है। इसका उद्देश्य यह है कि कोई अपात्र व्यक्ति योजना का लाभ न उठा सके। जिले में आयुष्मान योजना में कुल 199973 लाभार्थी है, जिनमें अब तक लगभग 176076 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस योजना में अब तक जिले के 24082 लाभार्थी योजना के तहत उपचार का लाभ प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के शिकायत प्रबंधक वैभव गुप्ता ने बताया कि पहले आयुष्मान कार्ड देखकर ही लाभार्थी को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जाता था। अब पोर्टल पर बदलाव कर नई व्यवस्था लागू की गई है, जिसमें पहले लाभार्थी के आयुष्मान कार्ड का ऑनलाइन सत्यापन होगा और बायोमैट्रिक से जांच होगी। इसके बाद लाभार्थी का उपचार शुरू होता है। इस व्यवस्था के लागू होने से कोई अपात्र योजना का लाभ नहीं ले सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed