फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Online studies started in council school

परिषदीय विद्यालय में भी ऑनलाइन पढ़ाई शुरू

Wed, 08 Apr 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Online studies started in council school
शामली। लॉकडाउन में परिषदीय विद्यालयों में भी छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षा देने की शुरूआत की गई है। कन्या पूर्व माध्यमिक लिलौन की प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा ने इसकी पहल करते हुए विद्यालय के नाम से ग्रुप बनाया है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए विद्यालय के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। जिसमें विद्यार्थियों के अभिभावकों को जोड़कर ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की है। प्रतिदिन उनको पाठ्यक्रम से संबंधित दो गतिविधियां दी जाती हैं। जो छह, सात और आठ तीनों कक्षाओं में सामान्य प्रकरण पर आधारित है। बच्चे उनके उत्तर अपनी नोट बुक में लिखकर फोटो खींच कर व्हाट्सएप पर भेज देते हैं। जरूरत पड़ने पर वीडियोकॉल भी की जाती है। उनका कहना है कि इस ऑनलाइन व्यवस्था से विद्यालय बंद होने पर भी बच्चे पढ़ाई के संपर्क में बने हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा ने बताया कि प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा द्वारा बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू किए जाना जानकारी में है। उन्होंने सभी विद्यालयों शिक्षक-शिक्षिकाओं से कहा है कि लॉकडाउन में जब तक विद्यालय बंद है, वे भी बच्चों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर ऑनलाइन शिक्षा शुरू करने की कोशिश करें, ताकि बच्चे पढ़ाई से दूर न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed