फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Online fraud accused arrested from Jharkhand

ऑनलाइन धोखाधड़ी का आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

Tue, 13 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Online fraud accused arrested from Jharkhand
ऑनलाइन धोखाधड़ी का आरोपी झारखंड से गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। थाना आदर्श मंडी पुलिस ने महिला उप निरीक्षक के साथ करीब एक लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में झारखंड से साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से धोखाधड़ी में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
जनपद के एएचटीयू थाने में तैनात महिला उप निरीक्षक पूनम गौतम के मोबाइल पर 27 जून को बैंक ट्रांजक्सन संबंधी एक मेसेज आया था। इसके साथ बैंक का टोल फ्री नंबर भेजकर संपर्क करने को कहा। टोल फ्री नंबर पर जानकारी करने पर बैंक कर्मचारी बनकर साइबर अपराधी ने महिला उप निरीक्षक के खाते संबंधी जानकारियां ले लीं। खाते से करीब एक लाख रुपये का ऑनलाइन ट्रांजक्सन कर लिया। इसकी जानकारी मिलते ही साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी गई रकम को संबंधित बैंक में फ्रीज कराया।
विज्ञापन

जांच में साइबर अपराधी की पहचान झारखंड के जनपद देवघर के थाना देवीपुुर के गांव पहाड़पुर निवासी मोहम्मद इलियास अंसारी पुत्र सुलेमान अंसारी के रूप में हुई। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि झारखंड के देवघर पुलिस के सहयोग से आठ जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर थाना आदर्श मंडी लाया गया। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है धोखाधड़ी का तरीका
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जानकारी मिली कि उसके बैंक अकाउंट में पेटीएम के जरिये पैसा पहुंचता है, जिसमें उसे एक बार के ट्रांजक्सन में उसके गांव का इकबाल तीन हजार रुपये देता है। इसी प्रकार गांव के कुछ अन्य लोगों के भी बैक एकाउंट नंबर इकबाल ने ले रखे हैं। इकबाल उनके खाते में आए पैसे लेकर उसे ऑनलाइन ठगी करने वाले मुख्य अपराधियों तक पहुंचा देता है। मुख्य अपराधी नेट के जरिये लोगों के मोबाइल पर बैक ट्रांजक्सन संबंधी मेसेज भेजता है, जिसके साथ फर्जी बैंक का टोल फ्री नंबर अटैच किया जाता है। ठगी का शिकार होने वाला व्यक्ति जैसे ही भेजे गए मेसेज में बैंक के टोल फ्री नंबर पर शिकायत करता है, उसी बैंक खाता संबंधी जानकारी हासिल कर ली जाती है और उसके एकाउंट से धनराशि निकाल ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed