फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Online applications will need to allow programs

ऑनलाइन आवेदन से लेनी होगी कार्यक्रमों की अनुमति

Sat, 07 Jan 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 07 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Online applications will need to allow programs
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में कहा कि चुनाव शांतिपूर्वक और निष्पक्ष संपन्न कराने में अपना नैतिक सहयोग प्रदान करें। बिना किसी दबाव एवं भेदभाव के आचार संहिता का पालन कराया जाएगा। हालांकि बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि नहीं पहुंच सके। 
विज्ञापन


शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई गई। उसमें जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि चुनाव संबंधी रैली, जनसभा एवं अन्य कार्यक्रमों की संबंधित आरओ से ऑनलाइन अनुमति लेनी होगी। राजनैतिक दल पहले स्वीकृृति लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करेगा,  उसे प्राथमिकता दी जाएगी। चुनाव खर्च के लिए  प्रत्याशी को अपना अलग से बैंक खाता खुलवाना होगा। व्यय का ब्यौरा देना  होगा तथा मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति से विज्ञापनों की स्वीकृृति लेनी होगी। 
विज्ञापन


कहा  कि किसी भी सरकारी भवन पर प्रचार सामग्री नहीं लगाई जाएगी तथा निजी भवनों पर प्रचार सामग्री लगवाने के लिए भी प्रत्याशी को भवन स्वामी से अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान प्रत्याशियों के कैंप मतदान स्थल से 200 मीटर के  अंदर न खोला जाए। कार्यालय खोलने के लिए लिखित अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस और रैली आदि निकालने के लिए वाहनों की संख्या संबंधित एसडीएम को अवगत करानी आवश्यक हैं। वहीं, प्रचार वाहनों अथवा अन्य स्थानो पर रात 10 बजे से सुबह 06 बजे तक लाउडस्पीकर नहीं बजाए जाएंगे। चुनाव के दौरान अवांछनीय तत्वों एवं चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास करने वालों पर पैनी नजर  रहेगी। बैठक में एसपी, एडीएम, एसडीएम सदर एमपी सिंह, एसडीएम  ऊन विजय प्रकाश तिवारी, एसडीएम कैराना भानुप्रताप यादव आदि रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed