फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   oni family to get 3 bigha agricultural land

सोनी के परिवार को मिलेगी तीन बीघा कृषि भूमि

Thu, 21 Dec 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Thu, 21 Dec 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
oni family to get 3 bigha agricultural land
कश्यप समाज के लोगों को संबोधित करते एएसपी जगदीश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना में छात्रा सोनी की हत्या के बाद पीड़ित परिवार की मदद के लिए प्रशासन भी प्रयास में लगा हुआ है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार को गांव गढ़ीश्याम में ही तीन बीघा कृषि भूमि का पट्टा देने की तैयारी है। ग्राम पंचायत से इसका प्रस्ताव तैयार कराकर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ीश्याम निवासी 12 वीं की छात्रा सोनी कश्यप की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के कारण कश्यप समाज में आक्रोश व्याप्त है तथा आंदोलन चल रहा है। पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता, कृषि भूमि तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी के अलावा आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की मांग चल रही है। इसी के चलते जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार की मदद करने के लिए प्रयास प्रारंभ कर दिए हैं। इस सिलसिले में गांव गढ़ीश्याम में तीन बीघा कृषि भूमि की तलाश हो रही है। एसडीएम कैराना विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तीन बीघा कृषि भूमि देने के लिए ग्राम पंचायत प्रधान और सदस्यों की समिति से प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा। इसके बाद जांच कराकर ग्राम सभा की भूमि आवंटित कराने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद छात्रा के परिजनों को कृषि भूमि आवंटित कर दी जाएगी।
विज्ञापन


छात्रा के परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता दिलाने की मांग 
कांधला । सपा नेता सुधाकर सिंह कश्यप ने बृहस्पतिवार शाम गांव गढ़ी श्याम में पहुंचकर छात्रा सोनी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाने की मांग मुख्यमंत्री से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधाकर सिंह कश्यप ने छात्रा की हत्या पर दुख जताया। पिता बीरसैन सिंह पंवार से घटना की जानकारी ली और पुलिस सुरक्षा के बारे में भी पूछा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को आठ सूत्री ज्ञापन भेजा जाएगा, जिसमें पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा, एक व्यक्ति को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी, कृषि भूमि का पट्टा, 50 लाख रुपये आर्थिक मदद, आरोपियों के खिलाफ रासुका तथा पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ ही पीड़ित परिवार के संतुष्ट न होने पर सीबीआई जांच की मांग भी की जाएगी। इस दौरान नीटू कश्यप, रामपाल, धर्मवीर कश्यप, अमरेश कश्यप और अशोक कश्यप आदि लोग मौजूद रहे। उधर, राष्ट्रीय गरीब दल (पार्टी) के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद झंझोट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर छात्रा सोनी की हत्या करने वाले आरोपियों पर रासुका लगाने, पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed