फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One year penance of farmers was successful

सरकार के झुकने से किसानों की एक साल की तपस्या हुई सफल

Fri, 10 Dec 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
One year penance of farmers was successful
मनोज पंवार - फोटो : SHAMLI
सरकार के झुकने से किसानों की एक साल की तपस्या हुई सफल
विज्ञापन

शामली। तीन कृषि कानून वापस होने और अन्य मांगों पर सरकार के आश्वासन के बाद एक वर्ष से ज्यादा समय से चल रहा किसान आंदोलन बृहस्पतिवार समाप्त हो गया। इसे किसान बड़ी जीत मान रही हैं। उनका कहना है कि सरकार के झुकने से उनकी तपस्या सफल हुई है। यह किसानों की ऐतिहासिक जीत है। किसानों की शक्ति के आगे आने वाली सरकार को नई दिशा मिलेगी।
किसानों को फतह मुबारक
शामली जिले के किसानों का इस आंदोलन की सफलता में शानदार योगदान रहा है। भैंसवाल में हुई 36 बिरादरियों की किसान पंचायत ने किसान आंदोलन को नई दिशा और ताकत दी। सपा शुरू से ही किसान आंदोलन के समर्थन में थी। सरकार के तानाशाही रवैये, घर पर नजरबंद किए जाने तथा गंभीर धाराओं में मुकदमे लगाने के बाद भी सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। किसानों को फतह मुबारक। - सुधीर पंवार, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता
विज्ञापन

किसानों को बड़ी उपलब्धि मिली
तीन कृषि कानून वापस लिए जाना किसानों को बड़ी उपलब्धि है। किसानों की जीत से यह साफ हो गया है, अगर किसानों की समस्याओं को दूसरी सरकारों ने भी नजरंदाज किया तो किसान दिल्ली-लखनऊ का रास्ता नहीं भूले है। - सवित मलिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान यूनियन।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की जीत, प्रधानमंत्री के निर्णय का स्वागत
तीन कृषि कानूनों की वापसी को लेकर दिल्ली में एक साल से चल रहे आंदोलन खत्म होने से किसानों की जीत हुई है। प्रधानमंत्री के फैसले और किसानों की मांगे पूरी करने स्वागत करते है। चौधरी राजेंद्र सिंह लिसाढ़ बाबा गठवाला खाप।
किसानों का दर्द समझने का प्रधानमंत्री का स्वागत
किसानों की समस्याओं और उनका दर्द समझने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देते है। दिल्ली आंदोलन खत्म होने से किसानों की जीत हुई है- धर्मवीर निर्वाल जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय जाट महासभा।
किसान शक्ति से आने वाली सरकारों को मिली नसीहत
केंद्र सरकार ने तीन कानून वापस ले लिए थे, आंदोलन से खत्म होने से किसानों की बड़ी जीत हुुई है। किसान आंदोलन की जीत से आने वाली सरकार को नसीहत मिली है - किसान मनोज पंवार भैंसवाल।

एक साल की तपस्या सफल हुई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद आज दिल्ली में किसान आंदोलन समाप्ति की घोषणा से एक साल की तपस्या सफल हुई है। तीन कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद किसानों की जीत हुई है।- कपिल खाटियान अध्यक्ष भाकियू शामली।

डॉ सुधीर पंवार

डॉ सुधीर पंवार- फोटो : SHAMLI

 राजेन्द्र सिंह मलिक

राजेन्द्र सिंह मलिक- फोटो : SHAMLI

सवित मलिक

सवित मलिक- फोटो : SHAMLI

चौधरी धर्मवीर निर्वाल

चौधरी धर्मवीर निर्वाल- फोटो : SHAMLI

भाकियू जिला अध्यक्ष कपिल खाटियान

भाकियू जिला अध्यक्ष कपिल खाटियान- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed