{"_id":"586014394f1c1b8940eeb5ef","slug":"one-would-be-to-protect-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज को बचाने के लिए एक होना होगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज को बचाने के लिए एक होना होगा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 26 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। अखिल भारतीय जाट समाज कल्याण ट्रस्ट की ओर से रविवार को जाट शिरोमणि महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौधरी नरेश टिकैत रहे।
रविवार को माजरा रोड स्थित कृष्णा गार्डन शादी मंडप में महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर जाट खाप चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पश्चिम यूपी के सभी खाप चौधरियों ने शिविर में भाग लेकर सूरजमल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। खाप चिंतन शिविर में सभी खाप चौधरियों ने जाट समाज में फैल कुरीतियों व पिछडे़पन को लेकर विचार व्यक्त किए।
सभी खाप चौधरियों ने बताया कि अगर जाट समाज को बचाना है तो सभी को एक होना होगा। बच्चों को शिक्षा की ओर बढ़ाना होगा। गांव में फैल रही नशाखोरी को रोकना होगा। खाप के अस्तित्व पर विचार विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि यदि जाट समाज को आगे बढ़ाना है तो सभी को एक होना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने सभी खाप चौधरियों से कहा कि जिस खाप में गलत बातों को ध्यान में रखकर सुधार किया जाएगा। उसे चौधरी को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी से बच्चों को नशे से हटाकर खेलों और पढ़ाई के प्रति प्रेरित करना होगा।
योजना आयोग सदस्य डॉ. सुधीर पंवार ने कहा कि खाप के अस्तित्व को कोई नकार नहीं सकता। समय बदला है तो सामाजिक संगठन को भी थोड़ा बदलाव करना होगा। सभी को अपने बच्चों व युवाओं को अपने महापुरुषों के बारे में बताना होगा। प्रसन्न चौधरी कहा कि ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। जिससे समाज में फैली बुराईयों पर चर्चा कर उन्हें समय पर दूर किया जा सके। सभी खाप चौधरियों व अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता वेद प्रकाश व संचालन राजबीर मुंडेट ने किया।
मौके पर कुंडू खाप के उपेंद्र कुमार, बेनीवाल खाप के अमित, राजबीर लाख, भूपेंद्र, अजेंद्र तोमर, ईश्वर सिंह, महेश, अजय पंवार, जयबीर कुड़ाना, सुधीर बालियान, संजीव, बिजेंद्र, मांगेराम, सोदान सिंह, संजय बरवाला, सुधीर तालियान, जितेंद्र हुड्डा, धर्मबीर पंवार, महक सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।