फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One thousand rupees each reached the account of 78 thousand workers

78 हजार श्रमिकों के खाते में पहुंचे एक-एक हजार रुपये

Tue, 04 Jan 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
One thousand rupees each reached the account of 78 thousand workers
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को असंगठित क्षेत्र के कामगारों व निर्माण श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ता वितरण किया। योजना के प्रथम चरण में 500 रुपये प्रतिमाह की दर से दो माह की धनराशि का ऑनलाइन हस्तांतरण किया गया। जिले में 4.20 लाख पंजीकृत श्रमिकों में से 78 हजार के खाते में एक-एक हजार रुपये भेजे गए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक शामली तेजेंद्र निर्वाल, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, सहायक श्रमायुक्त डॉ. संतोष अग्रहरि सहित असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों ने मुख्यमंत्री का लाइव भाषण सुना। इस मौके पर सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि सरकार अंतिम छोर तक के व्यक्ति को विभिन्न योजनाओं से लाभ दिए जाने का काम कर रही है। सांसद ने कहा कि मजदूरों को मुख्यधारा से जोड़ने की सोच के साथ सरकार ने काम किया है।
विज्ञापन

विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि पहले श्रमिकों की किसी ने चिंता नहीं की। लेकिन वर्तमान सरकार ने श्रमिकों की चिंता करते हुए, उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा है। एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जब से योगी सरकार बनी है सुरक्षा का माहौल है, वरना पहले मजदूरी करते हुए लोग डरते थे। सहायक श्रम आयुक्त डॉ. संतोष अग्रहरि ने बताया कि जिले में 4.20 लाख पंजीकृत श्रमिक हैं। जिनमें से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों में से जिनका खाता ई-श्रम पोर्टल पर अपडेट हो गया है, ऐसे 78 हजार श्रमिकों के खाते में आज एक-एक हजार रुपये भेजे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed