फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One should donate for the welfare of others: Saurabh Sagar

दूसरे के कल्याण के लिए दान देना चाहिए : सौरभ सागर

Sat, 15 Feb 2025 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
One should donate for the welfare of others: Saurabh Sagar
शामली वीवी इंटर कॉलेज में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में प्रवचन करते जैन मुनि   सौरभ सागर महार - फोटो : mathura
शामली। वीवी इंटर कॉलेज में चल रहे पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में पांचवें दिन ज्ञान कल्याणक पर्व मनाया गया। इस अवसर पर इंद्र-इंद्राणियों ने अष्ट द्रव्यों से जिनाभिषेक एवं नित्यचरण पूजा विधि विधान से की।
विज्ञापन

आचार्य 108 सौरभ सागर महाराज के सानिध्य में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में शुक्रवार को पांचवें दिन ज्ञान कल्याणक पर प्रवचन करते हुए जैन आचार्य ने आहार चर्या के बारे में बताया। उन्हाेंने कहा कि जिसका हाथ दान करने के लिए सबसे पहले उठ जाता है, वह बड़ा भाग्यशाली है। मनुष्य को दूसरे के कल्याण के लिए दान देना चाहिए। मुनि केवल आहार दान लेते हैं। गृहस्थ जीवन वाला मनुष्य ही मुनि को आहार दान दे सकता है। मुनि सबसे पहले गृहस्थ व्यक्ति से ही पहले आहार दान लेते हैं। उन्होंने कहा लेने वाला छोटा होता है और देने वाला बड़ा होता है। जिसे आहार दान की क्रियाओं के बारे में पता है, गृहस्थ आहार दान कर सकता है। मुनि 24 घंटे में एक बार आहार दान लेते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामली के अलावा देहरादून, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, कुरुक्षेत्र, पानीपत, करनाल, दिल्ली व गाजियाबाद आदि स्थानों से श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रवीन जैन, मयंक जैन, वैभव जैन, प्रवीण जैन, वीरेश जैन, रवि जैन, आलोक जैन, कमल जैन, रितेश जैन, दिनेश जैन, शरद जैन आदि मौजूद रहे।

शामली वीवी इंटर कॉलेज में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव  में प्रवचन करते जैन मुनि   सौरभ सागर  महार

शामली वीवी इंटर कॉलेज में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में प्रवचन करते जैन मुनि   सौरभ सागर महार- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed