फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One person took the car, so where is Bhagwat

कार को एक व्यक्ति ले गया, तो फिर कहां है भागवत

Tue, 31 Dec 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
One person took the car, so where is Bhagwat
शामली पंजाबी कालोनी में विलाप करते मृतक के परिजन - फोटो : SHAMLI
कार को एक व्यक्ति ले गया, तो फिर कहां है भागवत
विज्ञापन

शामली। पंजाबी कालोनी में अजय पाठक की कार और उनके पुत्र के गायब होने का रहस्य बना हुआ है। उनके बारे में देर रात तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी। कालोनी के कुछ लोगों का कहना है कि सुबह के समय एक व्यक्ति को अजय की कार ले जाते हुए देखा गया। अगर उनकी बात पर यकीन करें तो फिर सवाल उठता है कि भागवत कहां है।

तिहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस ने कालोनी के लोगों से जानकारी की तो कुछ लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे एक व्यक्ति को अजय पाठक की कार को तेजी से ले जाते हुए एक व्यक्ति देखा गया था। कार चलाने वाला इतनी जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में था कि रास्ते में कई वाहनों को साइड भी लगने से बची है। कालोनी वालों ने कार में एक ही व्यक्ति को देखे जाने की बात बताई। अब सवाल उठता है कि अगर कार में एक ही व्यक्ति था तो फिर अजय का बेटा भागवत कहां है। पुलिस ने इस बिंदु पर भी जांच शुरू कर दी है। एसपी विनीत जायसवाल का कहना है कि इस तरह की जानकारी उन्हें भी मिली है, लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है, यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। इसके लिए कालोनी में आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed