फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One of the accused in the cyanand murder case surrenders in court

सियानंद हत्याकांड के एक आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

Thu, 04 Jul 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
One of the accused in the cyanand murder case surrenders in court
crime - फोटो : crime
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर बरलाजट गांव के किसान की गोलियों से भूनकर हत्या करने के आरोप में नामजद एक आरोपी ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। मृतक किसान अपने भाई की हत्या के केस में वादी थी। इस मामले में मृतक की पत्नी ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बरलाजट निवासी किसान सियानंद की 25 मई की शाम को हाईवे पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। उस समय किसान शामली चीनी मिल में गन्ना तोलकर भैंसा-बुग्गी से घर लौट रहा था। मृतक किसान अपने भाई रविंद्र की एक साल पहले हुई हत्या के केस में वादी था। मृतक की पत्नी अंजू ने जिला बागपत के कस्बा बिनौली निवासी विनेश, रचित, मोंटू, अलीपुर निवासी सुनील पर हत्या करने और जेल में बंद विनोद और मोहित पर हत्या की साजिश रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। परिजन आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग अधिकारियों से कर चुके है। कोतवाल सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि इस मामले में नामजद एक आरोपी विनेश कोर्ट में समर्पण कर जेल चला गया है। इस केस में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed