फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One nation one constitution... our country is great

एक देश एक संविधान तभी हमारा देश महान

Sat, 27 Nov 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
One nation one constitution... our country is great
संविधान दिवस पर शामली में रैली निकालते एनसीसी कैडेट्स। - फोटो : ?????
शामली। शिक्षण संस्थानों में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली। कैडेट्स को संविधान में प्रदत्त अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

वीवी इंटर कालेज और राष्ट्रीय किसान डिग्री कालेज के एनसीसी कैडेट्स ने कैप्टन केपी सिंह, कैप्टन रजनीश कुमार और सेकंड ऑफिसर डॉ. विजय कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली। शुक्रवार को वीवी इंटर कालेज से रैली को जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में कैडेट्स ने एक देश एक संविधान तभी हमारा देश महान, शासन संचालन का है विज्ञान सबसे प्यारा हमारा संविधान आदि नारों, स्लोगन, पोस्टर, बैनर के साथ लोगों को संविधान और उसके द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक किया।
विज्ञापन

रैली वीवी इंटर कालेज रोड, सुभाष चौक, बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, विजय चौक, अजंता चौंक, फव्वारा चौक से होते हुए कालेज में पहुंचकर संपन्न हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने कैडेट्स को संविधान दिवस की महत्ता को बताते हुए कहा कि 26 नवंबर 1949 को वर्तमान भारतीय संविधान के प्रारूप को संविधान सभा ने अपनाया था, जिसे 29 जनवरी 1950 को लागू किया गया। उन्होंने कैडेट्स को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्यों के पालन करने की भी शपथ दिलाई। मौके पर प्रधानाचार्य एसके आर्य, चीफ प्रॉक्टर डॉ. मनोज शर्मा, अमरपाल सिंह, प्रमोद कुमार, दीप कुमार पांडे, संदीप कुमार, विनोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज में एनसीसी कैडेट्स और शिक्षकों ने संविधान दिवस मनाया। कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने कैडेट्स को भारतीय संविधान को निर्मित करने वाले महापुरुषों को याद कर नमन किया। प्रवक्ता संतलाल राम ने कैडेट्स और शिक्षकों को संविधान के प्रति हमेशा आस्था और आदर भाव रखने को कहा और संविधान के प्रति समर्पण की शपथ दिलवाई।
संचालन डॉ. रवि खन्ना ने किया। इस अवसर पर श्रवण तोमर, नबाब सिंह मलिक, नीरज बेनीवाल, अनिल कुमार, दिनेश कुमार, पारुल, ऋचा, चंचल आदि मौजूद रहे। वीवी डिग्री कालेज शामली में संविधान दिवस पर कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने संविधान के बारे में जानकारी दी। डॉ. छवि ने कार्यक्रम का संचालन किया। मौके पर डॉ. प्रताप कुमार, डॉ. मंजू मगन, डॉ. नीना छोकरा, पजा, ऋचा भारद्वाज, अनुप्रीता, सावन संगल आदि मौजूद रहे।

रॉक गोल्ड एकेडमी में प्रार्थना सभा में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। बच्चों ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा और शपथ ली। मौके पर शिखर गोयल, प्रियांक गोयल, दीप्ति जैन, मार्क समपायो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed