{"_id":"585979df4f1c1bf248e397ce","slug":"one-killed-in-bus-tanker-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-टैंकर की टक्कर में एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस-टैंकर की टक्कर में एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। हाईवे पर गलत साइड में दौड़ रही बस ने सामने से आ रहे दूध के टैंकर में टक्कर मार दी। जिसमें टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भिजवाया गया। सूचना के काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने शव को टैंकर से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मंगलवार दोपहर शामली की ओर से टैंकर मेरठ की ओर जा रहा था। उधर, बुढ़ाना की ओर से एक बस शामली आ रही थी। जैसे ही दोनों काबड़ौत पुल के पास पहुंचे तो हाईवे पर दोनों की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार जमीला निवासी लोई, प्रवीण, सरोज निवासी बुढ़ाना, राजबाला आदि यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
लोगों ने हादसे की पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिस पर राहगीरों ने खुद ही घायलों को अन्य माध्यम से अस्पताल भिजवाया। काफी देर बाद पहुंची पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने टैंकर में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला और मोर्चरी भिजवाया। ड्राइवर के पास से सिर्फ एक पर्ची मिली उस पर बबलू लिखा हुआ था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
सवारियों में मच गई चीख-पुकार
बस और टैंकर के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्री उछलकर दूसरी ओर जा गिरे। बस की सीट भी उलट गईं और यात्री घायल हो गए। वाहनों की टक्कर होते ही सवारियों ने चीख-पुकार शुरू कर दी। जिसके बाद खेतों में काम कर रहे लोग मौके की ओर दौड़ पडे़। उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकाला।
डायल-100 का 20 मिनट में पहुंचने का दावा हवाई
सोमवार को पुलिस लाइन में डायल-100 का शुभारंभ करते हुए एसपी ने दावा किया था कि अब पंद्रह-बीस मिनट में कॉल करते ही पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी, लेकिन हाईवे पर हुए इस हादसे के बाद लोगों ने सौ नंबर डायल किया। लेकिन फोन रिसीव ही नहीं किया गया। 108 एंबुलेंस को भी फोन किया गया, उसके ड्राइवर ने यह कह दिया कि वह पेशेंट को लेकर अस्पताल जा रहा है।