फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One hour of rain caused waterlogging in the city, people got troubled

Shamli: एक घंटे की बारिश से शहर में हुआ जलभराव, लोग हुए परेशान

Tue, 20 Aug 2024 05:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 20 Aug 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
One hour of rain caused waterlogging in the city, people got troubled

लगातार बढ़ रहे तापमान के बाद सोमवार को एक घंटा झमाझम बारिश हुई। शामली में इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं जगह-जगह हुआ जलभराव लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


सोमवार सुबह तेज धूप निकलने से गर्मी व उमस बनी थी। लोग परेशान थे। दोपहर को एक बजे आसमान में बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। इसके बाद एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्केट, कैराना रोड, आर्यपुरी, सीबी गुप्ता काॅलोनी, नाला पटरी, धीमानपुरा में जलभराव हो गया। इसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

बारिश थमने के करीब दो घंटे बाद पानी उतरा तो समस्या कुछ कम हुई। वहीं तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।

झिंझाना में बारिश होने से बाजार की सड़के जलमग्न हो गई। दुकानदारों ने अपने सामान को ऊंचाई पर रखकर पानी से बचाया। दुकानदार अमित कुमार, बॉबी, राजपाल, नीटू आदि ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा बरसात होने से पहले नाला सफाई कराने के दावे की पोल भी खुल गई।

बच्चों ने बारिश में मस्ती कर आनंद लिया। बारिश से मुख्य बाजार की सड़कों पर जलभराव हो गया है। बारिश रुकने के बाद भी सड़कों पर पानी भरा रहा, जिससे दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों ने नगर पंचायत से कस्बे के सभी नालों की सफाई कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed