फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One doctor took over the women's OPD

Shamli News: एक चिकित्सक ने संभाली महिला ओपीडी

Wed, 02 Apr 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 02 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
One doctor took over the women's OPD
शामली। दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को खुले जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रही।। ओपीडी में करीब 1050 नए पर्चे बने जबकि 300 के करीब पुराने पर्चे पर मरीज उपचार कराने के लिए आए, लेकिन कुछ ओपीडी में डॉक्टर नहीं थे। दो महिला चिकित्सक अवकाश पर थी केवल महिला चिकित्सक ने महिला ओपीडी संभाली।
विज्ञापन

हालत ये रही कि घंटो बाद मरीज का नंबर आया। एक चिकित्सक अवकाश पर प्रशिक्षु चिकित्सक ने मरीज देखे।रविवार को साप्ताहिक अवकाश और सोमवार को ईद उल फितर का अवकाश रहा। दो दिन बाद जिला अस्पताल खुला। सुबह आठ बजे से ही मरीजों का अस्पताल में पहुंचना शुरू हो गया था। नौ बजे तक मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

ओपीडी में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रामनिवास व डॉ. राघव अग्रवाल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश अनुरागी, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मवीर के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। ज्यादातर मरीज नजला, खांसी, बुखार और शरीर में दर्द के आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में कई चिकित्सक नदारद मिले, जिस कारण मरीजों को इलाज के लिए एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। डॉ. समद अली के अवकाश पर होने के कारण उनके ओपीडी कक्ष में प्रशिक्षु मरीजों की जांच करते मिले। उनके कक्ष के बाहर भी मरीजों की भीड़ लगी थी। जिला अस्पताल में तीन महिला चिकित्सक है। मंगलवार को डॉ. सानिया, डॉ. द्रक्षिरा अपने कक्ष में मौजूद नहीं मिली। उन्हें अवकाश पर होना बताया गया। एक मात्र डॉ. आफिया मौजूद मिली, जिस कारण कक्ष के बाहर दोपहर साढ़े 12 बजे तक भी महिला मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। डेढ़ घंटे से भी ज्यादा समय में नंबर आया।े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed