फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One day salary of two officers stopped

दो अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोका

Sun, 26 Jul 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
One day salary of two officers stopped
शामली। डीएम जसजीत कौर ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लगाई गई ड्यूटी से नदारद रहने पर दो सेक्टर मजिस्ट्रेटों का एक दिन के वेतन पर रोक लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि 24 जुुलाई को वाणिज्य कर अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता की सेक्टर 19 के मुख्यालय मोहल्ला रायजादगान कांधला में सुबह छह बजे तथा ऊंचागांव के पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर विशाल राणा की सेक्टर संख्या 18 मुख्यालय कांधला में सुबह छह बजे से सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में ड्यूटी लगाई गई थी। लॉकडाउन के दौरान शनिवार-रविवार को लॉकडाउन का पालन कराने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। दोनों अधिकारी 25 जुलाई को लॉकडाउन के दौरान अपने अपने सेक्टर में उपस्थित नहीं पाए गए। जोनल मजिस्ट्रेट नलकूप खंड शामली के अधिशासी अभियंता ने उनके ड्यूटी से नदारद रहने की रिपोर्ट भेजी है। जोनल मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट के बाद उनका 24 जुलाई का वेतन रोकने का आदेश जारी किया गया है। दोनो सेक्टर मजिस्ट्रेट को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed