फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One arrested with stolen mini truck from Haryana

हरियाणा से चोरी मिनी ट्रक के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 22 Jun 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
One arrested with stolen mini truck from Haryana
शामली। झिंझाना थाने की बिड़ौली चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने हरियाणा से चोरी किए गए मिनी ट्रक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार हो गया।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि सोमवार सुबह बिड़ौली चेकपोस्ट पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी समय करनाल की तरफ से आ रहे बिना नंबर प्लेट के मिनी ट्रक को जांच के लिए रोका गया तो उसी समय एक युवक मिनी ट्रक से कूदकर फरार हो गया, जबकि दूसरा युवक पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम आमिर निवासी बघरा थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर है। फरार आरोपी का नाम इरफान है। पकड़े गए आरोपी आमिर के कब्जे से आरसी और दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मिनी ट्रक को करनाल हरियाणा से उसके भागे साथी ने चोरी की थी। इस मिनी ट्रक को वे बेचने के लिए लेकर जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed