{"_id":"5ff6047f8ebc3e2e2f1947d1","slug":"one-and-a-half-lakh-cheated-by-fraudulent-government-scheme-shamli-news-mrt5192394114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजना का झांसा देकर डेढ़ लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजना का झांसा देकर डेढ़ लाख ठगे
विज्ञापन
थानाभवन। थाने पहुंचे एक युवक ने अपने दूर के रिश्तेदार पर चेक से डेढ़ लाख रुपये खाते से निकालकर ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कस्बे के मोहल्ला रत्ती निवासी संजू ने बुधवार को तहरीर देकर बताया कि क्षेत्र के गांव का कादरगढ़ में उसका एक दूर का रिश्तेदार रहता है। कुछ दिन पूर्व वह उसके घर आया और सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उसके पास से बैंक पासबुक, चेक बुक, आधार कार्ड व अन्य सामग्री ले गया। आरोप है कि इसके बाद उक्त युवक ने थानाभवन स्थित बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। जब वह बैंक पहुंचा तो उसे इस ठगी का पता चला। इस पर
उसने अपने रिश्तेदार से पैसे वापस मांगे तो कुछ दिनों तक तो वह जल्द पैसे वापस देने का आश्वासन देता रहा। आरोप है कि अब उक्त रिश्तेदार पैसे मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच की जा रही है।