{"_id":"626ed3dda0e2c83b7c6e3766","slug":"one-accused-arrested-in-vikas-murder-case-shamli-news-mrt586866327","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। सट्टे के कारोबार की मुखबिरी के शक में थाने के पास की गई पूर्व सभासद के पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयोग किया गया तमंचा भी बरामद किया है। जबकि अन्य आरोपी अभी भी पुलिस के हाथ नहीं आए हैं।
कस्बे के मोहल्ला ताड़वाला निवासी विकास सैनी पुत्र दिलदार सैनी की शुक्रवार रात थाने के पास सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हरिओम और सुनील उर्फ पैठा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अगले दिन दो और लोगों के नाम पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताए थे। परिजनों का आरोप था कि विकास की हत्या सट्टे के कारोबार की मुखबिरी के शक में की गई थी। आरोप है कि हत्या से तीन दिन पूर्व ही आरोपी को सट्टे के मामले में उठाया था और थाने से ही जमानत दे दी थी। पुलिस ने शनिवार रात आरोपी हरिओम को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसका चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर झिंझाना ने बताया कि विकास ने हरिओम और सुनील से कई बार पुलिस के नाम के पैसे ले रखे थे। इसी को लेकर उसकी हत्या की गई। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं विकास के पिता दिलदार सैनी का कहना है कि वह थाना पुलिस की अभी तक की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। इस मामले में वह उच्चाधिकारियों से मिलेंगे।