फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Once again warning to mills for payment of arrears of sugarcane

बकाया गन्ना भुगतान के लिए मिलों को एक बार फिर चेतावनी

Sat, 14 May 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Once again warning to mills for payment of arrears of sugarcane
शामली में चीनी मिल अधिकारियों की बैठक लेती डीएम जसजीत कौर। - फोटो : SHAMLI
शामली। प्रशासन की बार-बार दी जा रही चेतावनी का चीनी मिलों पर कोई असर नहीं हो रहा है। करीब 847 करोड़ चीनी मिलें दबाए बैठी हैं। डीएम जसजीत कौर ने शुक्रवार को एक बार फिर बकाया गन्ना भुगतान की समीक्षा की। एक बार फिर डीएम ने समय पर भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दे दी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक में डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने गन्ना भुगतान की स्थिति बताई। कहा कि चीनी मिलों ने 1111.67 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा है और मात्र 263.92 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। जो कुल बकाया का महज 23.74 प्रतिशत ही है। शामली चीनी मिल 17.52 प्रतिशत, ऊन चीनी मिल 28.45 प्रतिशत, थानाभवन चीनी मिल 25.05 प्रतिशत भुगतान किया। चीनी मिलों पर 847.75 करोड़ रुपये बकाया है। शामली चीनी मिल पर 282.16 करोड़, ऊन चीनी मिल पर 235.82 करोड़ और थानाभवन चीनी मिल 239.77. करोड़ रुपये बकाया है। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

शामली चीनी मिल को इस माह में 51 करोड़, ऊन चीनी मिल का 41 करोड़ और थानाभवन चीनी मिल का 50 करोड़ का भुगतान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बकाया गन्ना भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह, शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबधंक प्रशासन कुलदीप पिलानिया, एकाउंट हेड विजित जैन, थानाभवन मिल के यूनिट हेड वीरपाल सिंह, गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर, एकाउंट हेड सुभाष बहुगुणा, ऊन चीनी मिल ऊन के गन्ना महाप्रबंधक अनिल कुमार अहलावत, एकाउंट हेड विक्रम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की चीनी मिलों की गन्ना भुगतान की स्थिति करोड़ रुपये में
मिलें कुल भुगतान किया भुगतान अवशेष गन्ना भुगतान
शामली 342.08 59.92 282.16
ऊन 329.60 93.79 235.82
थानाभवन 439.99 110.22 329.77
कुल योग 1111.67 263.92 847.75
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed