{"_id":"2520ae6d950be4302110649dc0c02d52","slug":"on-the-two-sides-clash-in-sledging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छींटाकशी पर दो पक्षों में संघर्ष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छींटाकशी पर दो पक्षों में संघर्ष
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Sun, 27 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना। गांव लव्वादाउदपुर में शराब पीकर गाली गलौज और छींटाकशी करने पर दो पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। जिसमें वृद्ध्ा समेत दो घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है।
क्षेत्र के गांव लव्वादाऊदपुर में शनिवार शाम अशोक पक्ष के एक व्यक्ति ने शराब पीकर दूसरे पक्ष के पाल्ला सिंह के परिवार के साथ गाली गलौज कर दी। आरोप है कि महिलाओं पर भी छींटाकशी की गई। जिस पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और लोग धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए।
इस दौरान हुए संघर्ष में एक पक्ष से पाल्ला सिंह की पत्नी गंगावती के सिर में चोट लगी और दूसरे पक्ष का अशोक भी घायल हो गया। दो पक्षों में झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ऊन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।