फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   On the orders of DM, the body of an eight year old boy was taken out of the grave.

Shamli: DM के आदेश पर एक माह बाद बालक के शव को कब्र से निकलवाया, पत्नी व उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप

Tue, 27 Feb 2024 02:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 27 Feb 2024 02:54 PM IST
सार

शामली के कैराना में डीएम के आदेश पर मौत के एक महीने बाद आठ वर्ष के बालक का शव कब्र से बाहर निकलवाया गया। पिता का आरोप था कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या की है।

विज्ञापन
On the orders of DM, the body of an eight year old boy was taken out of the grave.
कैराना के गांव भूरा में उपजिला मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बालक के शव को जमीन से बाहर निकालते-संव

विस्तार

शामली जनपद के कैराना थानाक्षेत्र में करीब एक माह पहले गांव भूरा में आठ वर्षीय बालक की मौत के मामले में सोमवार को नया मोड आया गया। बालक के पिता ने पत्नी और उसके प्रेमी पर बालक को जहर देकर मारने का आरोप लगाया। डीएम के आदेश पर उपजिला मजिस्ट्रेट व चिकित्सा अधीक्षक की मौजूदगी में बालक के शव को कब्र से निकालकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 27 जनवरी को गांव भूरा निवासी मनोज के इकलौते पुत्र तनीष(8) को पेट दर्द होने पर पानीपत के अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 28 जनवरी को गांव के ही श्मशान में बालक के शव को दफना दिया था।

विज्ञापन

 

कुछ दिन पहले मनोज ने कोतवाली में तहरीर दी कि उसे आशंका है कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसके बेटे तनीष की जहर देकर हत्या कर दी, जिसके चलते शव का पीएम कराया जाये। पुलिस द्वारा मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी गई।

 

बाद में डीएम ने उपजिला मजिस्ट्रेट व डाॅक्टर की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकलवा कर पीएम कराने के आदेश जारी कर दिए थे, जिसके बाद सोमवार को उपजिला मजिस्ट्रेट स्वप्निल यादव, सीओ अमरदीप मौर्य, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. शैलेंद्र चौरसिया व कोतवाली प्रभारी विरेन्द्र सिंह कसाना गांव भूरा में श्मशान घाट पर पहुंचे तथा कर्मचारियों की मदद से बालक के शव को जमीन से बाहर निकाला और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

वहीं मृतक बालक तनीष के पिता मनोज ने बताया कि उसकी पत्नी का पड़ोस के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बेटे की मौत के कुछ दिन बाद ही उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। पोस्टमार्टम में बेटे की मौत का सही पता चल सकेगा।


डीएम के आदेश पर बालक तनीष के शव को जमीन से बाहर निकाल कर पीएम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारण का पता लग सकेगा। -स्वप्निल यादव उपजिला मजिस्ट्रेट कैराना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed