{"_id":"586fe4274f1c1b3b3d15864d","slug":"on-the-instructions-of-the-supreme-court-has-not-appointed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीमकोर्ट के निर्देश पर नियुक्ति नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीमकोर्ट के निर्देश पर नियुक्ति नहीं मिली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
demand
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। प्रशिक्षु शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी बीएसए की ओर से नियुक्ति नहीं दी जा रही है। उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को शिकायती पत्र सौंपा और नियुक्ति दिलाने की मांग की है।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट में डीएम से मिले प्रशिक्षु शिक्षकों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले में सात दिसंबर को नियुक्ति के आदेश दे दिए गए थे। जिसके अनुपालन में यूपी सरकार ने भी 16 फरवरी 2016 में उन्हें प्रशिक्षु के रूप में चयनित किया है। मौलिक नियुक्ति का आदेश सचिव अजय कुमार ने भी तीन जनवरी को बीएसए के पास भेज दिया।
लेकिन बेसिक शिक्षा अधिकारी के पास जब नियुक्ति के बारे में पता किया तो उन्होंने मौखिक रूप से चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए नियुक्ति देने से मना कर दिया। जबकि उपरोक्त दोनों आदेश आचार संहिता से पहले ही जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने डीएम सुजीत कुमार से बीएसए को निर्देशित कर नियुक्ति दिलाने की मांग की है। इस दौरान प्रदीप कुमार, अमित कुमार, मांगेराम, राजकुमार, दीपक कुमार, प्रियंका, राकेश, बीरपाल आदि मौजूद रहे।