Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   On the first day of Nautapa, heat and heat caused havoc.

Shamli News: नौतपा के पहले दिन लू और गर्मी ने किया बेहाल

Tue, 26 May 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 26 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
On the first day of Nautapa, heat and heat caused havoc.
शामली में झिंझाना रोड पर धूप से बचने के लिए कपड़ा ओढ़ कर जाती छात्राएं । संवाद - फोटो : वारदात के समय जेब में कारतूस भरकर लाया था आरोपी अभिषेक
शामली। सोमवार से नौतपा की शुरुआत हुई और भीषण गर्मी ने अपने तेवर और तीखे कर दिए हैं। पहले से ही सामान्य से अधिक चल रहा तापमान अब लोगों की परेशानी का कारण बनता जा रहा है। तेज धूप, गर्म हवाएं और रात में बढ़ती उमस के चलते लोगों को चौबीसों घंटे गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है। नौतपा के प्रभाव से तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे जनजीवन पर व्यापक असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन


सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर लोगों को परेशान कर रहे हैं। दोपहर होते-होते बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। गर्मी का असर केवल इंसानों पर ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों पर भी दिखाई देने लगा है। जलस्रोतों के आसपास पक्षियों की संख्या बढ़ रही है और पशुओं को भी गर्मी से राहत के लिए अतिरिक्त पानी की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लू और गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। दोपहर के समय शहर के फव्वारा चौक, बड़ा बाजार और मिल रोड पर सन्नाटा पसरा रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस ही रहा, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

29 मई के बाद बदल सकता है मौसम
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही के अनुसार 29 मई के बाद मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। बादलों की आवाजाही और हवाओं की दिशा में परिवर्तन होने पर तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हो सकती है। हालांकि तब तक लोगों को तेज धूप, गर्म हवाओं और उमस का सामना करना पड़ सकता है।

आखिर क्यों बढ़ रही है गर्मी?
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें धरती पर अधिक प्रभाव डालती हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ता है। इस बार कई कारण गर्मी को और अधिक तीव्र बना रहे हैं।


गर्मी से बचने के लिए बरतें सावधानी
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर आहूजा ने लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि लू और शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करना जरूरी है। शरीर में पानी की कमी होने पर चक्कर आना, कमजोरी, सिरदर्द और लू लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में सावधानी ही बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

शामली में झिंझाना रोड पर धूप से बचने के लिए कपड़ा ओढ़ कर जाती छात्राएं ।  संवाद

शामली में झिंझाना रोड पर धूप से बचने के लिए कपड़ा ओढ़ कर जाती छात्राएं । संवाद- फोटो : वारदात के समय जेब में कारतूस भरकर लाया था आरोपी अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed