फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   On the first day, 3350 children were given measles vaccine

Shamli News: पहले दिन 3350 बच्चों को लगाए गए खसरे के टीके

Tue, 26 Nov 2024 02:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 26 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
On the first day, 3350 children were given measles vaccine
शामली। जिले में खसरा का टीका लगवाने से वंचित बच्चों को टीकाकरण के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया। यह अभियान छह दिसंबर तक चलाया जाएगा। यह अभियान जिले के थानाभवन ब्लाॅक को छोड़कर अन्य चार ब्लाॅक में चलाया गया। पहले दिन लगभग 3350 बच्चों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन

सीएचसी शामली पर सोमवार को सीएमओ डाॅ. अनिल कुमार ने नियमित टीकाकरण अभियान का फीता काटकर शुभारंभ किया। सीएमओ ने बताया कि नियमित टीकाकरण के तहत मीजल्स रूबेला-एक व दो, खसरे के टीके से वंचित पांच साल तक के बच्चों को विशेष सत्र लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। यह अभियान छह दिसंबर तक आयोजित होगा। सीएमओ ने सीएचसी और वहां लगाए गए टीकाकरण शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान एक चिकित्सक की उपस्थिति अंकित नहीं मिली जबकि लिपिक अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक, हनीफ अहमद आदि मौजूद रहे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. करण चौधरी ने बताया कि जिले में टीकाकरण से वंचित बच्चों का आशाओं द्वारा पूर्व में सर्वे कराया गया था। सर्वे में थानाभवन ब्लाॅक को छोड़कर कांधला, कुड़ाना, ऊन व कैराना ब्लाॅक क्षेत्रों में 4193 बच्चे चिह्नित किए गए हैं। उन्होंने बताया चारों ब्लाॅक में 76 सत्र पर टीके लगाने की योजना थी, लेकिन 70 सत्र पर टीकाकरण शिविर आयोजित हुए। उन्होंने बताया पहले दिन लगभग 3350 बच्चों को टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed