फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   On the 86th incarnation day of Prabhavna Bhushan, Bhaktamar Maha Archana

Shamli News: प्रभावना भूषण के 86वें अवतरण दिवस पर भक्तामर महाअर्चना की

Sun, 30 Jul 2023 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
On the 86th incarnation day of Prabhavna Bhushan, Bhaktamar Maha Archana
कांधला। नगर के दिगंबर जैन मंदिर में परम पूज्य गुरुदेव प्रभावना भूषण जी मुनिराज के 86वें अवतरण दिवस पर भक्तामर महा अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान दिगंबर जैन समाज के दर्जनों लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह नगर के मोहल्ला सरावज्ञान स्थित सकल दिगंबर जैन मंदिर में चतुर्मास पर्व पर विराजित आचार्य श्री 108 प्रभावना भूषण जी महाराज ने कहा कि जब भी सोएं तो ध्यान रखिये किसी को दुखी कर के मत सोना, कोई बुरा काम कर के मत सोना, क्योंकि ऐसे में आप सो गए तो कर्म आपको आपके किए गए दोषों की सजा आपका कल खराब कर देंगे। बताया कि रात में पेड़ भी कार्बन छोड़ने लग जाता है और उल्लू जैसे निशाचर प्राणी और सभी मांसाहारी जीव शिकार करने निकल पड़ते हैं। इसलिए कहा गया है कि रात में पाप बढ़ते हैं और उन समस्त पापों से पृथ्वी को बचाने के भावों से साधु पूरी रात जागते हुए साधना करता है। कार्यक्रम में प्रवीण जैन, गुणपाल जैन, आकाश जैन, प्रशांत जैन, कुलदीप जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed