फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   On Eid, the district will be divided into four zones and 15 sectors for security

Shamli News: ईद पर जिले को चार जोन, 15 सेक्टरों में बांटकर होगी सुरक्षा

Sun, 30 Mar 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
On Eid, the district will be divided into four zones and 15 sectors for security
शामली। ईद पर शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिले को चार जोन और 15 सेक्टर में बांटकर व्यवस्था बनाई गई है। बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी बल तैनात रहेगा। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

ईद पर जिले में शांति एवं सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी करने का दावा किया है। एसपी ने बताया कि इस बार एक जोन और बढ़ाकर जिले में चार जोन और 15 सेक्टर बनाए गए हैं। ईद के दिन प्रतिबंधित जानवरों को बाड़े में रो जाने के संबंध में नोटिस जारी किए गए हैं। धर्म गुरुओं से वार्ता की गई है कि सड़क या गली में ईद की नमाज नहीं होगी। मोहल्लों में पुलिस प्रशासन की तरफ से बैठकें आयोजित कर लोगों को अवगत कराया जा चुका है। ईद को लेकर सुरक्षा के साथ सफाई, जल, प्रकाश और सुरक्षा की व्यवस्था रहेगी, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो सके।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सर्विलांस टीम की निगरानी रहेगी। पूर्व में किसी विवाद में शामिल रहे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। एसपी का कहना है कि कि अगर किसी ने शांति भंग करने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed