फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   OMR sheet will be evaluated

Shamli News: ओएमआर शीट का उत्तर पुस्तिकाओं से पहले होगा मूल्यांकन

Fri, 24 Feb 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 24 Feb 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
OMR sheet will be evaluated
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल में ओएमआर शीट का मूल्यांकन उत्तर पुस्तिकाओं से पहले होगा। जिले से जिन विषयों की परीक्षा होती रहेंगी, उनकी ओएमआर शीट परीक्षा के दौरान ही तीन बार में परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ भेजी जाएगी। अब तक हुई परीक्षा की ओएमआर शीट शुक्रवार को संकलन केंद्र से भेजी जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से हाईस्कूल परीक्षा 2023 में हर विषय में 20 अंकों की परीक्षा ओएमआर शीट पर पहली बार कराई जा रही है। परिषद ने ओएमआर शीट का मूल्यांकन उत्तर पुस्तिकाओं से पहले कराने की तैयारी की है। ताकि परीक्षा का परिणाम तैयार करने में किसी तरह की देरी न हो सके। ओएमआर शीट का मूल्यांकन कंप्यूटर पर स्कैन करके किया जाएगा, जबकि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहले की तरह जिले में परीक्षक करेंगे।
विज्ञापन

परिषद ने ओएमआर शीट का मूल्यांकन समय से कराने के लिए जिन विषयों की परीक्षा होती रहेगी, उनकी ओएमआर शीट तीन बार में भेजने के निर्देश दिए हैं। जिले में हाईस्कूल की जिन विषयों की परीक्षा अब तक हो चुकी है, उनकी ओएमआर शीट की पहली खेप शुक्रवार को आरके इंटर कॉलेज शामली में बनाए गए संकलन केंद्र से परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ भेजी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि परिषद की तरफ से ओएमआर शीट को तीन बार में भेजने के निर्देश मिले हैं, जबकि उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा संपन्न होने के बाद भेजी जाएगी। अब तक जिन विषयों की हाईस्कूल की परीक्षा हो चुकी है, उनकी ओएमआर शीट शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed