फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Old questions in General Knowledge and long calculations in Mathematics gave tension

Shamli News: सामान्य ज्ञान में पुराने सवाल और गणित में लंबी गणना ने दी टेंशन

Mon, 26 Aug 2024 12:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 26 Aug 2024 12:40 PM IST
विज्ञापन
Old questions in General Knowledge and long calculations in Mathematics gave tension
शामली। पुलिस भर्ती परीक्षा में पहली पारी के अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य ज्ञान में पुराने प्रश्नों और गणित के सवालों में लंबी गणना करने वाले प्रश्नों ने काफी दिमाग घुमाया। सवाल छोड़ने पड़े। जबकि रीजनिंग और हिंदी के सवाल आसान रहे। गणित और सामान्य ज्ञान के प्रश्न कठिन होने के चलते मेरिट में आने में दिक्कत हो सकती है। मेहनत काफी की थी, जो होगा अच्छा ही होगा।
विज्ञापन

बोले परीक्षार्थी

-प्रश्नपत्र तो अच्छा आ रहा था, लेकिन सामान्य ज्ञान के प्रश्न काफी घुमाऊ तरह के थे, जिसने विस्तार से सामान्य ज्ञान पढ़ा होगा, उसी ने सवालों के सही जवाब दिए होंगे। - शुभम, दिल्ली
विज्ञापन

-गणित बहुत कठिन रहा, जो सवाल कठिन थे, उन्हें छोड़ दिया। हिंदी और तर्कशक्ति के प्रश्नों पर ज्यादा फोकस रखा। 125 सवाल किए है, उम्मीद है। - स्वाति, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

-पिछले वर्ष के मुकाबले प्रश्नपत्र कुछ कठिन था, सामान्य ज्ञान के प्रश्न कठिन थे, गणित भी काफी समय लगाने वाला था। 100 ही सवाल कर पाएं है, उम्मीद कम है। -लवकुश, मोरेना, मध्य प्रदेश


-पेपर काफी अच्छा था, हिंदी के सवाल भी काफी सरल थे। उन्हें कम समय में ही हल करने के बाद गणित के कठिन प्रश्नों को हल किया। नेगेटिव मार्किंग होने के चलते सभी सवाल हल नहीं किए। -सागर, दिल्ली
पहली पाली के कुछ प्रश्न
-भारतीय संविधान का कौनसा अनुच्छेद नए राज्यों के गठन और मौजूदा राज्यों के क्षेत्रों, सीमाओं या नामों में परिवर्तन का प्रावधान करता है।
-रबी की फसलें सर्दियों में अक्तूबर से दिसंबर तक बोई जाती है और गर्मियों में अप्रैल से -----तक काटी जाती हैं।
-भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड का उद्देश्य क्या है।
-निम्नलिखित में से कौन-सा पदार्थ मुख्य रूप से अम्लीय वर्षा के लिए जिम्मेदार है।
-कौनसा देश पवन उर्जा का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
-भारत के उपराष्ट्रपति कौन है- जून 2024 तक।
-उत्तर प्रदेश कौन -सा शहर हिंदी और संस्कृत भाषाओं में विशेषज्ञता वाले शैक्षणिक संस्थानों के लिए जाना जाता है।
-भारत लिपुलेख दर्रा किस देश के साथ साझा करता है।
-दक्षिण कोरिया में कौनसी मुद्रा का उपयोग किया जाता है।

-भारत में मोबाइल फोन पर जीएसटी दर क्या है।
-जीएसटी परिषद में कितने सदस्य है।
-अनुसंधान का पहला चरण क्या है।

-सोशल मीडिया पर टीबीटी का अर्थ क्या है।
-भारत छोड़ो आंदोलन किसके जवाब में शुरू किया गया था।
-भारत में महात्मा गांधी के नेतृत्व में सत्याग्रह का पहला सफल उदाहरण क्या था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed