{"_id":"5f3582908ebc3e3d027e29b7","slug":"old-man-dies-of-corona-six-new-cases-found-shamli-news-mrt496134941","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से वृद्ध की मौत, छह नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से वृद्ध की मौत, छह नए केस मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से वृद्ध की मौत, छह नए केस मिले
शामली/थानाभवन। जनपद में कोरोना पॉजिटिव 60 वर्षीय वृद्ध की उपचार के दौरान सहारनपुर के मेडिकल कालेज में मौत हो गई। मृतक की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव बताई गई है। उधर, जनपद में कोरोना पॉजिटिव के छह नए केस मिले हैं, जबकि 21 लोग ठीक हुए हुए हैं। जनपद में एक्टिव केस की संख्या 122 हो गई है।
बृहस्पतिवार को जनपद में कोरोना पॉजिटिव के छह नए मामले मिले हैं। शामली में 48 वर्षीय और 55 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। कस्बा बनत में 24 वर्षीय युवक और गांव जलालपुर में 29 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कांधला क्षेत्र के गांव खंदरावली में 26 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। थानाभवन के गांव उस्मानपुर में 25 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जनपद में छह नए कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। कोरोना पॉजिटिव 21 लोग ठीक हुए हैं। इस तरह से अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 122 हो गई है।
उधर, थानाभवन क्षेत्र के गांव हरड फतेहपुर निवासी 60 वर्षीय वृद्ध की बृहस्पतिवार सुबह सहारनपुर के मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वृद्ध की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा है। बताया गया है कि चार दिन पहले वृद्ध के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसे कोविड अस्पताल झिंझाना में भर्ती गया किया था। बुधवार शाम को हालत बिगड़ने पर उसे सहारनपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया था। सीएमओ संजय भटनागर ने कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की मौत होने की पुष्टि की है। सीएमओ ने बताया कि जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। इससे पहले सात लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि मृतक की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जिसे होम आइसोलेट किया गया है।