फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Oil can and lathi used in the Govind murder case recovered.

Shamli News: गोविंद हत्याकांड में प्रयुक्त तेल की केन और लाठी बरामद

Fri, 31 Jul 2026 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 31 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Oil can and lathi used in the Govind murder case recovered.
चौसाना। चार मई की रात में हुए आईटीआई छात्र गोविंद सैनी हत्याकांड में आठ घंटे की पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी राजवीर उर्फ भूरा और जगपाल की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तेल की केन और लाठी बरामद की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना पुलिस टीम के साथ दोनों आरोपियों को जेल से घटनास्थल पर लेकर पहुंचे। पुलिस ने बरामदगी के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दोबारा जेल भेज दिया। झिंझाना थाना क्षेत्र में चार मई 2026 की रात आईटीआई छात्र गोविंद सैनी की हत्या कर शव को नलकूप के पास ले जाकर जलाने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने तीन जुलाई को मामले का खुलासा करते हुए राजवीर उर्फ भूरा और उसके चचेरे भाई जगपाल को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे मोबाइल पर बातचीत को लेकर विवाद सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed