फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Officials will provide self-employment to 1200 more women by linking them to groups

Shamli News: 1200 और महिलाओं को समूह से जोड़कर स्वरोजगार दिलाएंगे अधिकारी

Fri, 27 Jun 2025 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Officials will provide self-employment to 1200 more women by linking them to groups
- जिले में 60 हजार महिलाएं समूह से जुड़कर खुद के साथ-साथ अन्य को भी दे रही रोजगार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। महिलाओं के लिए खुशखबरी है। जल्द ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में 1200 और महिलाओं को जोड़ा जाएगा। जिसकी तैयारी विभागीय अधिकारियों ने कर ली है। महिलाओं को समूह से जोड़कर स्वरोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
जिले में स्वयं सहायता समूह से 60 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हुईं हैं। पशुपालन, मधुमक्खी पालन, कृषि, दूध उत्पादन, सब्जी की खेती, सिलाई-कढ़ाई, दुकान, हैंडीक्राफ्ट जैसे छोटे काम शुरू कराकर महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। समूह से जुड़ी महिलाएं अन्य महिलाओं को भी समूह से जुड़ने के लिए जागरूक कर रहीं हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त प्रेमचंद और जिला मिशन प्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि समूह में लगातार महिलाएं जुड़ रहीं हैं। 1200 ओर महिलाओं को समूह से जोड़ा जाएगा। इसके लिए समूह से जुड़ी महिलाएं गांव-गांव में जाकर महिलाओं को प्रेरित करेगी, समूह के साथ जोड़ा जाएगा। ताकि वह खुद का रोजगार शुरू कर परिवार का सही ढंग से पालन-पोषण कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed