फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Officials should prepare a three-month action plan

Shamli News: तीन माह की कार्य योजना बनाएं अधिकारी

Thu, 02 Mar 2023 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Officials should prepare a three-month action plan
- कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने अधिकारियों की ली परिचय बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। डीएम रविंद्र सिंह ने जनपद स्तरीय विभागवार अधिकारियों का परिचय और उनके विभाग में चल रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आगामी तीन माह की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को जनसमस्याओं और आईजीआरएस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समय से करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी विभाग की अधिक संख्या में शिकायत उनके पास आती है तो उससे कहीं ना कहीं लापरवाही मानी जाएगी, जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपेक्षा करते हैं कि उनके द्वारा जो भी निर्देश दिए गए हैं, उनका कड़ाई से पालन हो और उसके अनुसार कार्य हो।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोस्टर के अनुसार क्षेत्र में भ्रमण करें और उसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाए। उन्होंने अधिकारियों को शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी अभिषेक, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, डीडीओ शैलेन व्यास, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, उप कृषि निदेशक शिवकुमार केसरी समेत सभी विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी और कार्यदायी संस्था मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed