{"_id":"6360188ee39c6f2235784d39","slug":"officials-ended-the-ongoing-dharna-in-village-sunna-shamli-news-mrt6116551186","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव सुन्ना में चल रहे धरने को अधिकारियों ने कराया समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव सुन्ना में चल रहे धरने को अधिकारियों ने कराया समाप्त
विज्ञापन

शामली, कांधला। गांव सुन्ना में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन का अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर समाप्त करा दिया। चकबंदी प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए रविवार को धरना शुरू किया था।
थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। कई माह से चल रही प्रक्रिया को लेकर किसान लगातार अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर समस्या के निस्तारण की मांग कर रहे थे। आरोप है कि शुक्रवार को गांव के कुछ किसानों ने चकबंदी अधिकारियों और राजस्व विभाग की टीम से सांठगांठ कर छोटे किसानों की अनदेखी कर जेसीबी लगाकर चकरोड निकाल दिया था।
किसानों ने अनदेखी का आरोप लगाते हुए रविवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के तहसील अध्यक्ष गौतम पवार व महासचिव राजेंद्र सिंह पवार के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। सोमवार को गांव सुन्ना में चल रहे धरना स्थल पर चकबंदी सीओ, नायाब तहसीलदार टीम के साथ पहुंचे और धरना दे रहे संगठन के कार्यकर्ताओं और किसानों को समझाबुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। संगठन के प्रचार मंत्री बलबीर सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी सूरत में किसानों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राजेंद्र सिंह पवार, डॉक्टर शीशपाल, राहुल, अमित पवार, अशोक कुमार, कपिल मलिक, श्रीचंद, सुमित लंबरदार, देवेंद्र मलिक, बबलू, सहित किसान नूरहसन, ताबुद्दीन, नरेशपाल, बुरा राजकुमार उदयवीर बिल्लू विकास, प्रवेश आदि मौजूद रहे।