{"_id":"657b4e62d6bc64c10d0b65e4","slug":"officials-busy-preparing-for-lok-sabha-elections-shamli-news-c-26-1-smrt1047-13372-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें अधिकारी
Fri, 15 Dec 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
- मतदान केंद्रों पर भ्रमण करके मूलभूत सुविधा की पड़ताल करें, डीएम ने दिए निर्देश
- चुनाव के मद्देनजर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डीएम रविंद्र सिंह ने नियुक्त किए गए जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं ज़ोनल/-सेक्टर पुलिस ऑफिसर काे बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर डीएम रविंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर जाकर वहां मौजूद मूलभूत सुविधाओं की पड़ताल करने के निर्देश दिए। कहा कि मूलभूत सुविधा उपलब्ध न होने पर वहां व्यवस्था कराई जाए।
बृहस्पतिवार को जिला पंचायत के रिसोर्ट सेंटर के सभाकक्ष में डीएम रविंद्र सिंह ने लोक सभा चुनाव 2024 के मद्देनजर नियुक्त किए गए जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल/ सेक्टर पुलिस ऑफिसर की बैठक लेकर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि जिले के सेक्टर जोनल, पुलिस आफिसर लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारियों में जुट जाएं। वह चुनाव से पहले मतदान केंद्रो का भ्रमण कर लें। वहां मौजूद मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी, पंखे आदि की व्यवस्था देख लें।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने सेक्टर पुलिस अधिकारियों को लोकसभा चुनाव में किसी भी संभावित गड़बड़ी को रोकने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम डिप्टी कलेक्टर हामिद हुुसैन, मास्टर ट्रेनर प्रधानाचार्य डॉक्टर अमित मलिक ने अधिकारियों को चुनाव आयोग के निर्देशों से अवगत कराया। मतदान से पूर्व सभी अधिकारियों को उनके कर्तव्य से अवगत कराया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अर्चना शर्मा, सीओ सदर, राकेश शर्मा, अंशुल समेत अन्य सभी कर्मचारी मौजूद रहे।