{"_id":"65171c95e4cd09ea0306e8c4","slug":"officials-are-not-reaching-here-on-time-shamli-news-c-26-1-smrt1056-9688-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: यहां तो समय से नहीं पहुंच रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: यहां तो समय से नहीं पहुंच रहे अधिकारी
Sat, 30 Sep 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
शामली विकास भवन में खाली पडा कार्यालय
शामली। यहां तो अधिकारी समय से कार्यालयों में पहुंचते ही नहीं है। भले ही शासन ने अधिकारियों को सुबह 10 बजे कार्यालयों में पहुंचने के निर्देश दिए हुए हो, मगर कोई भी अधिकारी समय पर नहीं पहुंचता है। जिसके कारण फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। फरियादी सुबह नौ बजे कार्यालय में पहुंच जाते हैं, लेकिन वहां अधिकारी व कर्मचारियाें के नहीं मिलने के कारण उनको इंतजार ही करना पड़ता है। विकास भवन की बात करें तो वहां आधा दर्जन कर्मचारी ही नजर आए। इनमें जिला पंचायती राज विभाग कार्यालय में दो कर्मचारी, डीएसटीओ कार्यालय में एक, सीडीओ कार्यालय में एक, समाज कल्याण विभाग में एक कर्मचारी नजर आया। अधिकारी तो यहां पहुंचे ही नहीं।
सीडीओ कार्यालय, समय 10:08 बजे
सीडीओ खुद कार्यालय में नहीं पहुंचे थे और कर्मचारी भी गायब थे। लोगों ने बताया कि कर्मचारी भी 10:30 बजे से पहले कार्यालय में नहीं आते हैं।
डीडीओ कार्यालय, समय 10:10 बजे
डीडीओ भी समय से कार्यालय नहीं आए और उनके कर्मचारी भी समय से नहीं पहुंचे थे, फरियादी इधर-उधर भटकते नजर आए।
डीपीआरओ कार्यालय, समय 10:13 बजे
डीपीआरओ खुद भी कार्यालय में नहीं पहुंचे और उनके कार्यालय में तीन कर्मचारी ही मिले है, जो अपना कार्य कर रहे थे। इसके अलावा कार्यालय से दर्जन भर कर्मचारी गायब थे। कर्मचारियों ने बताया कि डीपीआरओ लखनऊ गए हुए है।
डीएसटीओ कार्यालय, समय 10:15 बजे।
डीएसटीओ भी अपने कार्यालय में नहीं पहुंचे और वहां सिर्फ एक कर्मचारी नजर आया है। कार्यालय में साफ सफाई होती मिली।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय, समय 10:16 बजे।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय में सफाई कर्मचारी सफाई कर रहा था और वहां किसी भी कर्मचारी ने आना जरूरी नहीं समझा। बताया जाता है कि कार्यालय में 10:30 बजे से पहले कोई कर्मचारी नहीं आता है।
विज्ञापन
समाज कल्याण कार्यालय, समय 10:18 बजे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी भी नहीं पहुंचे और उनके कार्यालय में मात्र एक कर्मचारी ही अपनी कुर्सी पर बैठा नजर आया। आधा दर्जन फरियादी पेंशन के लिए वहां भटकते नजर आए।
खेड़ी करमू निवासी फिरदौस, कैडी निवासी चमन सिंह, शामली निवासी शाहिद, सेवापुर निवासी इलमचंद ने बताया कि वह पेंशन के विकास भवन में नौ बजे से खड़े हैं, लेकिन कार्यालय में कोई कर्मचारी व अधिकारी नहीं दिखाई दिया। इसके कारण उनको काफी दिक्कत होती है। वह कई दिन से पेंशन के लिए भटक रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।
सीडीओ रंजीत सिंह ने बताया कि वह समय से आ गए थे और यदि अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय में समय से नहीं आते है तो उनसे जवाब मांगा जाएगा।
जिला अर्थ एवं सांख्यिकीय अधिकारी हरेंद्र सिंह ने कहा कि वह 10:07 बजे तक आ गए थे और कर्मचारी भी समय से आ जाते हैं। समय से आने के लिए कर्मचारियों को आदेश दिए जाएंगे।
डीडीओ रजत यादव ने बताया कि वह बैठक की तैयारी कर रहे थे, इसलिए देर हो गई थी। वह 10:35 बजे तक कार्यालय आ गए थे। यदि कर्मचारी नहीं आए है तो उनका स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। समय से नहीं आने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
यदि अधिकारी समय पर कार्यालय न हीं पहुंच रहे हैं तो जवाब मांगा जाएगा। सभी को समय पर कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रविंद्र सिंह, डीएम शामली