फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Officers surrounded the commotion during Farmer's Day

किसान दिवस में अफसरों को घेरा, हंगामा

Thu, 17 Oct 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Officers surrounded the commotion during Farmer's Day
शामली कलेक्ट्रेट में आयोजित किसान दिवस में भाग लेते किसान - फोटो : SHAMLI
शामली। किसान दिवस में किसानों ने जिले की चीनी मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान, सल्फा गांव में प्रदूषित पानी, शहर में जाम और बिजली की समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए हंगामा कर दिया। किसानों अफसरों का घेराव करते हुए दीपावली से पूर्व बकाया गन्ना भुगतान कराए नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, कुलदीप पंवार, योगेंद्र सिंह ने जिले की सभी चीनी मिलों पर पिछले साल का बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाते हंगामा कर दिया। उन्होंने अधिकारियों का घेराव करते हुए कहा कि चीनी मिलों पर वर्ष 2019- 20 का 309 करोड़ रुपये बकाया है। चीनी मिलों मालिकों द्वारा बकाया भुगतान कराए जाने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दीपावली का नजदीक है और उनके पास घर में रोशनी करने तक पैसे नहीं हैं। जिले की चीनी मिलो से दीपावली से पहले किसानों का गन्ना भुगतान कराने की मांग की है। कांग्रेस नेता पप्पू मालिक ने पिछले साल का अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान जल्द कराने की मांग उठाई। भाकियू नेता कुलदीप पंवार ने बड़े वाहनों के शहर में आने से जाम का मुद्दा उठाया। हंगामा बढ़ने पर अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि चीनी मिलों पर बकाया गन्ना भुुगतान कराने के लिए दबाव बनाया जाएगा।
विज्ञापन

किसान दिवस में सल्फा गांव के रणधीर सिंह ने सल्फा गांव में पानी चेक कराए जाने का मुद्दा उठाया। इस मौके पर कृषि उपनिदेशक शिव कुमार केसरी द्वारा कृषि विभाग की समस्त योजनाओं के बारे में उपस्थित किसानों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों से खेतों में फसल अवशेष ना जलाए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि फसलों के बचे अवशेषों ऑनेस्ट करने के लिए विभाग में संचालित कस्टम हायरिंग सेंटर आदि की जानकारी विस्तार से दी गई। किसान दिवस का मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश सैनी द्वारा पशुपालन विभाग से प्राप्त होने वाले सीमन टीकाकरण जन सहभागी योजना के बारे में बताया गया। मौके पर भाकियू नेता, कुलदीप पंवार, रणधीर सिंह सल्फा, संजीव राठी, पप्पू मलिक, जिला कृषि अधिकारी हरिशंकर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पप्पू मलिक, रणधीर, संजीव राठी सहित किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed