फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Officers should complete 100% of departmental goals

विभागीय लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करें अधिकारी

Fri, 08 Jan 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Officers should complete 100% of departmental goals
शामली कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम, एसपी। - फोटो : SHAMLI
विभागीय लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करें अधिकारी
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति नहीं लाने वाले विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सड़कों को गड्ढामुक्त करने तथा गो-आश्रय स्थलों में सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जर्जर हालत में खड़े सरकारी भवनों की रिपोर्ट तलब की ताकि उन्हें ध्वस्त कराने की कार्रवाई की जा सके।
शुक्रवार को समीक्षा बैठक के दौरान डीएम जसजीत कौर ने विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। नहरों की सफाई एवं टेल तक पानी पहुंचने की जानकारी ली। डीएम ने सरकारी विभागों को बिजली बिल भुगतान के लिए मांग भेजने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग से नई सड़कों के संबंध में जानकारी की। सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। कृषि योजनाओं का सही से क्रियान्वयन करने, पशु चिकित्सा अधिकारी को गोशालाओं में रखे गए गोवंशों के स्वास्थ्य, टीकाकरण एवं जन सहभागिता के तहत दिए गए पशुओं के संबंध में जानकारी की। गोआश्रय स्थलों पर नियमित भ्रमण एवं सर्दी के दृष्टिगत समस्त गोआश्रय स्थलों में सुविधा मुहैया कराने को कहा।
विज्ञापन

सीएमओ डा. वीवी ढाका को शिविर लगाकर पात्रों के गोल्डन कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करें ताकि जनपद की रैंकिंग अच्छी रहे। उन्होंने शासकीय भवनों का स्थलीय निरीक्षण कर जर्जर अथवा जीर्णशीर्ण भवनों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा में होने वाले कार्यों में प्रभावी कार्रवाई, खेल मैदान बनाने, लोक निर्माण विभाग को सारी सड़कों का ब्यौरा रखने, ब्लाक वार दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने, आवास में ग्राम वार सूची तैयार करने, राशन कार्ड बनाने, पेंशन संबंधी कार्यों सहित सरकार की जनकल्याणकारी का लाभ पात्रों को दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि मंडलायुक्त सहारनपुर के निर्देश पर जनपद की 37 न्याय पंचायतों में विभिन्न योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों का चयन कर उनकों योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। बैठक में पीडी डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी, कृषि उपनिदेशक शिव कुमार केसरी, एसीएमओ डॉ सफल कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed