फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Officers running here and there for complaints, information

शिकायतों, सूचनाओं को लेकर इधर से उधर दौड़ते रहे अधिकारी

Thu, 10 Feb 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Officers running here and there for complaints, information
शामली। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर जिले में शिकायतों और सूचनाओं को लेकर अधिकारी इधर से उधर दौड़ते रहे। कई स्थानों पर ईवीएम खराब होने की शिकायतें मिली। अफवाहों और चर्चाएं भी चलती रही। हालांकि जिले में कुछेक मामलों को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुए मतदान के दौरान समाजवादी पार्टी ने लखनऊ मुख्यालय से निर्वाचन आयोग को शिकायत की कि डुंडूखेड़ा में मतदाताओं को डरा धमकाकर मतदान करने से रोका जा रहा है। इस शिकायत पर पुलिस बल के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट पहुंचे और जानकारी ली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि इस तरह की सूचना गलत पाई गई और वहां पर चुनाव शांतिपूर्वक चलता हुआ पाया गया। गोहरपुर, जलालाबाद, कांधला, शामली समेत कई स्थानों पर ईवीएम मशीन खराब होने की सूचनाएं मिलने पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मतदान चालू कराया। चौसाना क्षेत्र के दथेड़ा में एक बूथ पर महिला कर्मी पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया गया। दोपहर में शामली के हिंदू कन्या इंटर कालेज पर गठबंधन व भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों के बीच विवाद व हंगामे को लेकर अधिकारियों में हलचल मच गई थी। इसके अलावा मतदान केे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और अफवाहें भी चलती रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। कुल मिलाकर जिले में मतदान शांतिपूर्ण रहा। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि जिले में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed