{"_id":"6292729f69b4da53c44f8663","slug":"officers-reached-gogwan-jalalpur-after-the-villagers-dharna-shamli-news-mrt5905782156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के धरने के बाद गोगवान जलालपुर पहुंचे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के धरने के बाद गोगवान जलालपुर पहुंचे अफसर
विज्ञापन
शामली/ बाबरी। गोगवान जलालपुर गांव में पिछले कई महीनों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को फट पड़ा। वह कलक्ट्रेट पहुंचकर धरने पर बैठ गए। जिसके बाद डीपीआरओ और नायब तहसीलदार गांव में समस्या का समाधान कराने के लिए पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान को पानी की निकासी और तालाब की खोदाई के आदेश दिए। जिससे अब ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से निजात मिलने की आस जगी है।
बाबरी क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर में पिछले कई माह से गांव का एक हिस्सा तालाब के ओवरफ्लो हो जाने के कारण पानी की निकासी की समस्या से जूझ रहा है। गांव की गलियों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालात ऐसे हो गए कि लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इससे गुस्साए ग्रामीण शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर धरने पर बैठ गए।
एडीएम संतोष कुमार सिंह ने उनकी समस्या सुनी और नायब तहसीलदार प्रशांत कुमार अवस्थी व डीपीआरओ नंदलाल को गांव में भेजा। उन्होंने गांव में पानी से भरी हुई गलियों को देखा और जल्द ही पानी की निकासी कराने के ग्राम प्रधान को निर्देश दिए। जब डीपीआरओ से इस बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाएगा। एडीएम संतोष कुमार ने बताया कि नायब तहसीलदार को कार्रवाई हेतु आदेशित कर दिया गया है। शाम तक तहसीलदार रिपोर्ट सौंपेंगे और जिन लोगों ने तालाब पर अवैध अतिक्रमण कर रखा है। वह दो दिन में अतिक्रमण खुद हटा लें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान सुषमा राणा ने बताया कि ग्रामीणों ने तालाब पर कब्जा किया हुआ है। जिसका रकबा बहुत कम हो गया है जिसमे जिला अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को तालाब पर मकान बनाकर कब्जा करने वालों की जानकारी दे दी गई है। जल्द ही तालाब कब्जा मुक्त होने पर पानी निकासी कराई जाएगी।