फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Officers on negligence on the action

लापरवाही पर नपेंगे अफसर

Fri, 25 Sep 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Fri, 25 Sep 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Officers on negligence on the action
शामली। जिले में पंचायत चुनाव सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम ओपी वर्मा ने अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि चुनाव से जुडे़ अधिकारी आयोग के निर्देशों और आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराएं। आचार संहिता का पालन नहीं करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम ओपी वर्मा ने आरओ, एआरओ, एवं सेक्टर जोन मजिस्ट्रेटों की बैठक लेकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव 2015 शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों को टीम भावना से कार्य करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने निर्वाचन में मतदान, मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति-प्रशिक्षण कार्य सेक्टर, जॉनल मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति व प्रशिक्षण कार्यों हेतु सीडीओ वीके सिंह को विकास खंड स्तर पर मतदान पार्टियों को रवानगी हेतु स्थल का चयन व मतपेटी जमा कराने कक्षों के निर्धारण की जिम्मेदारी सौपी है। शामली, थानाभवन विकास खंडों का कार्य एसडीएम सदर  श्याम अवध चौहान, विकास खंड ऊन की एसडीएम ऊन रामावतार गुप्ता, विकास खंड कांधला की जिम्मेदारी इंद्रसेन यादव को सौपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन अभ्यास, नामांकन स्थल एवं मतगणना स्थल पार्टी प्रस्थान, टेंट, फर्नीचर बिजली-माइक आदि तथा समस्त भुगतान की व्यवस्था का कार्य एडीएम वित्त भरत पांडे, मतपत्रों की पैकिंग एवं बंडलिंग का कार्य परियोजना निदेशक बलीराम वर्मा निर्वाचन से संबधित समस्त लेखा जांच कार्य मुख्य कोषाधिकारी एसके गौतम, मतदान स्थलों की सूची मानचित्र, रूटचार्ज की तैयारी, छपाई संबधी  व्यवस्था अधिशासी अभियंता लोअर खंड पूर्वी यमुना नहर, मनोज शाहू को शिकायत प्रकोष्ठ एवं निर्वाचन व कंट्रोल रूम कार्य,  जिला युवा कल्याण अधिकारी शामली सांख्यिकि सूचना, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मो. प्रवेज आलम मीडिया सेल का कार्य एडीएम भरत पांडे को मतदेय स्थलों का निर्माण कार्य, एसडीएम शामली, कैराना, ऊन को स्थायी-अस्थायी स्ट्रंाग रूम की व्यवस्था, मतगणना उपरांत अभिलेख रखवाने का कार्य कोषाधिकारी एसके गौतम द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ वीके सिंह, एडीएम भरत पांडे  व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed