{"_id":"5e4449ca8ebc3ee5b44685fb","slug":"officers-engaged-in-examination-duty-will-not-leave-headquarters-without-permission-shamli-news-mrt4686492127","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे
विज्ञापन
परीक्षा ड्यूूटी में लगे अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे
शामली। डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में लगे अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। किसी ने ऐसा किया तो कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि 18 फरवरी से 6 मार्च तक चलने वाली परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जनपद को तीन जोन और चार सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए। तीनों तहसीलों को तीन जोन में विभाजित कर उनके एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। तीन सचल दल का गठन किया गया है। उन्होंने डीआईओएस को निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षा के दौरान सीसी टीवी कैमरा और वायस रिकार्डिंग की पूर्ण व्यवस्था की जाए। परीक्षा के दौरान कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। कोई परीक्षार्थी नकल करते पाया गया तो केंद्र व्यवस्थापक के साथ कक्ष निरीक्षक पर भी कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा केंद्र के निकट फोटो स्टेट सेंटर बंद रहेंगे
परीक्षा के दौरान केंद्र के पास चलने वाले कोचिंग सेंटरों पर विशेष नजर रखी जाए। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट सेंटर बंद रहेंगे। आसपास किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का जाना प्रतिबंधित रहेगा। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र परिसर के अंदर परीक्षार्थियों को पाठ्य सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मोबाइल अथवा ऐसे इलेक्ट्रानिक यंत्र जिससे अनुचित साधन प्रयोग की आशंका हो, उन्हें ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जनपद में धारा 144 लागू होने के कारण परीक्षा केंद्रों या उनके आसपास किसी परीक्षार्थी, उनके अभिभावकों या अन्य किसी व्यक्ति द्वारा उल्लंघन किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम कैराना मणि अरोरा, एसडीएम ऊन उदभव त्रिपाठी, डीआईओएस सरदार सिंह, बीएसए गीता वर्मा, अमित मलिक और केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।