{"_id":"61df21bc98cb4e7b7c76d5b6","slug":"officers-employees-will-not-leave-headquarters-without-prior-permission-shamli-news-mrt5731969156","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी, कर्मचारी पूर्व अनुमति के बिना नहीं छोड़ेंगे मुख्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी, कर्मचारी पूर्व अनुमति के बिना नहीं छोड़ेंगे मुख्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारी, कर्मचारी पूर्व अनुमति के बिना नहीं छोड़ेंगे मुख्यालय
शामली। विधान सभा चुनावों के मद्देनजर डीएम जसजीत कौर ने सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। डीएम ने कहा कि निर्वाचन अवधि के दौरान कोई भी अधिकारी पूर्वानुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोडे़गा। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को भी निर्देश दिए है कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों का अवकाश चुनाव अवधि के दौरान उनके अनुमोदन के बिना स्वीकृत नहीं करेंगे। चिकित्सालय से प्रभारी अधिकारी के मेडिकल प्रमाण-पत्र के आधार पर ही संबंधित अधिकारी मेडिकल अवकाश पाने के पात्र होंगे।
डीएम जसजीत कौर ने कहा कि विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया आठ जनवरी को आदर्श आचार संहिता लागू होते ही शुरू हो गई है। जिले की कैराना, थानाभवन और शामली विधानासभा में प्रथम चरण में मतदान 10 फरवरी को होगा। इसीलिए जिला स्तरीय सभी अधिकारी निर्वाचन अवधि के दौरान पूर्वानुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोडे़ंगे।