फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Officer absent in DM meeting, show cause notice issued

डीएम की बैठक में अफसर नदारद, कारण बताओ नोटिस जारी

Sat, 21 May 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Officer absent in DM meeting, show cause notice issued
शामली। सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर कलक्ट्रेट में हुई डीएम जसजीत कौर की बैठक में कई अधिकारी नदारद रहे। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने इन अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

बैठक में सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, बीएसए राहुल मिश्रा, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता प्रेम सिंह व एनएचएआई के अफसर नहीं पहुंचे। जिस पर डीएम ने सभी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करके जबाव तलब किया। बैठक में डीएम ने सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को दायित्व सौंपे। कहा कि सभी विभाग सड़क सुरक्षा अभियान में कार्यक्रम आयोजित कराएंगे। सड़क सुरक्षा अभियान में होर्डिंग, डिजिटल सिस्टम से जन जागरूकता कराने, टेंपो, बस व अन्य वाहनों के स्टैंड, अवैध पार्किंग व सार्वजनिक स्थलों व नगरीय सड़कों पर अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों में यातायात में होर्डिंग, एलईडी स्क्रमी के विज्ञापनों का चिन्हीकरण और हटाने के निर्देश दिए। जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण, सड़कों पर पाथ होल्स, अवैध कट और सड़क के दो पैच के ज्वाइंटर को ठीक कराने, मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था, सभी नगर निकायों में आवश्यकतानुसार यातायात संकेतक चिन्ह के बोर्ड का लगाए जाएं। कहा कि परिवहन विभाग को बस स्टेशनों, व्यवसायिक स्कूल वाहन चालकों को सेफ ड्राइविंग व नेत्र परीक्षण कैंप लगाए। साथ ही परिवहन निगम के चालकों परिचालकों को सड़क सुरक्षा और सेफ ड्राइविंग का प्रशिक्षण, बाइक रैली, नुक्कड़ नाटक आयोजित करे। बेसिक व माध्यमिक स्कूलो के छात्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम कराए। प्रभात फेरी, क्विज, निबंध, पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता कराई जाएं। बैठक में एडीएम संतोष कुमार, एआरटीओ मुंशीलाल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed