फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ODF Plus training given to Puvanarka and Deoband

Shamli News: पुवांरका और देवबंद को दिया ओडीएफ प्लस का प्रशिक्षण

Sat, 29 Apr 2023 05:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
ODF Plus training given to Puvanarka and Deoband
-विकास भवन में प्रधानों, सफाई कर्मियों व पंचायत सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। विकास भवन स्थित प्रशिक्षण पंचायत रिसोर्स सेंटर पर पुवांरका, देवबंद ब्लॉक के प्रधानों, पंचायत सहायक व सफाई कर्मियों को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बताया गया कि किस तरह से ओडीएफ प्लस को मॉडल पंचायत बनाना है।


शनिवार को प्रशिक्षण पंचायत रिसोर्स सेंटर पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गतत ग्रामों को ओडीएफ प्लस के अंतर्गत मॉडल गांव बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ डीपीआरओ नंदलाल ने किया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए आरआरसी, नाडेप खाद के गड्ढे, वर्मी कंपोस्ट और नालियों पर सिल्ट केचर तालाबों पर फिल्टर चेंबर आदि का निर्माण किस तरह से करना है आदि की जानकारी दी। कहा कि जो ग्राम पंचायत सबसे अच्छी मॉडल ग्राम पंचायत होगी, उसको सम्मानित भी किया जाएगा। इसलिए प्रधानों को पंचायत सहायकों और सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर अच्छे से अच्छा कार्य करना होगा ताकि उनके गांव का विकास कराया जा सके। डीपीआरओ नंदलाल ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को सहारनपुर जनपद से पुवांरका की 18 ग्राम पंचायत से 54, देवबंद की 17 पंचायत से 52 प्रधानों, पंचायत सहायक, सफाई कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। इस मौके पर युगांतर धामा, ओम सिंह मंडल समन्वयक, सचिन वर्मा जिला समन्वयक, कंसल्टिंग इंजीनियर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed