फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Occupying the land of ponds, people struggling with the problem of water logging

तालाबों की भूमि पर कब्जे, जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोग

Sun, 10 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Occupying the land of ponds, people struggling with the problem of water logging
कांधला में घसौली रोड तालाब की भूमि पर बनी अवैध कॉलोनी - फोटो : SHAMLI
कांधला। कस्बे के चारों ओर कभी पानी निकासी के लिए तालाब थे। लेकिन कई लोगों ने तालाब की भूमि पर कब्जा करके निर्माण कर लिया है। जिसके कारण कस्बे में जलभराव की समस्या से लोग परेशान है। बरसात के दिनों में व्यापारियों के प्रतिष्ठानों व आम नागरिकों के घरों के साथ ही सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। लोगों को आवागमन में भी परेशानी होती है। यह पानी कई कई दिनों तक सड़कों पर जमा रहता है । इन तालाब को कब्जा मुक्त कराने के लिए पूर्व में भी कई बार प्रयास किया गया, लेकिन तालाब कब्जा मुक्त नहीं हो पाए । कस्बे के कैराना रोड, बाईपास रोड, मोहल्ला खैल घसौली रोड, नई बस्ती, मोहल्ला रायजादगान, मोहल्ला गुजरान में कस्बे के पानी की निकासी के लिए कई बीघा भूमि पर तालाब थे। लेकिन आम दिनों के साथ ही बरसात के दिनों के पानी की निकासी इन तालाबों में होती थी। कस्बे के लोगों के कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

क्या कहना है इनका कस्बे के तालाब सरकारी जमीनों पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इन अवैध कब्जों को हटा कर तालाबों का सुंदरीकरण किया जाए। -डॉ. नफीस
विज्ञापन

प्रशासन तालाबों की खोदाई कराकर इनका सुंदरीकरण कराए। जिससे कस्बे के लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिल पाए। - फैसल बेग
पिछली सरकारों में अवैध कब्जों की शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। तालाबों पर कब्जे होने के कारण भूजल स्तर गिर रहा है और जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। -महताब
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में जलभराव की समस्या एक आम समस्या बन गई है। खुद नगर पालिका प्रशासन इसका शिकार है। बरसात के दिनों में नगर पालिका भवन, खंड विकास भवन, थाना परिसर में भी पानी भर जाता है।- गफ्फार बेग

वर्जन...
डीएम के आदेश पर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है। अभी टीम कैराना में काम कर रही है। कांधला में भी अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाएगी। - निकिता शर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, कांधला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed