फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Objections not resolved even after 81 days

शामली महायोजना 2031: 81 दिन बाद भी आपत्तियां नहीं हुई निस्तारित

Thu, 15 Sep 2022 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Objections not resolved even after 81 days
81 दिन बाद भी आपत्तियां नहीं हुईं निस्तारित
विज्ञापन

शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से शामली महायोजना 2031 की आपत्तियों का निस्तारण 81 दिन बाद भी नहीं हुआ है, जिसके चलते महायोजना अभी ठंडे बस्ते में है। एसोसिएट टाऊन प्लानर और टाउन प्लानर के नेतृत्व में गठित टीम शामली आकर मौका मुआयना कर चुकी है। टाऊन प्लानर का निरीक्षण होने के बाद आपत्तियों के निस्तारण के लिए छह सदस्यीय समिति की बैठक के लिए तिथि घोषित नहीं की जा रही है।

महायोजना 2031 का प्रकाशन जनवरी 2022 में हुआ था, जिसके बाद महायोजना 2031 में 315 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। 17 से लेकर 23 जून तक मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की गठित टीम आपत्तियों की सुनवाई की थी। सुनवाई के कई माह बाद इसी माह के प्रथम सप्ताह में एसोसिएट टाउन प्लानर कृष्ण मोहन, टाउन प्लानर प्रभात पाल अपनी टीम के साथ महायोजना 2031 का जिला मुख्यालय आकर जायजा ले चुके हैं। इसके बाद आपत्तियों को निस्तारित करने के लिए छह सदस्यीय समिति की बैठक होनी थी, लेकिन उसकी तिथि अभी तक घोषित नहीं की गई है। जबकि शासन का निर्देश था कि जहां महायोजना की आपत्तियों की सुनवाई हो चुकी है, वहां पर 20 जुलाई से 25 जुलाई तक निस्तारण करके बोर्ड बैठक में अनुमोदन के बाद शासन को भेजा जाए। इसके बाद भी शामली महायोजना 2031 पर आपत्तियों का निस्तारण के लिए समिति की बैठक आयोजित नहीं की जा रही है। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव आदित्य प्रजापति का कहना है कि सितंबर के अंतिम सप्ताह में बोर्ड की बैठक मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. की अध्यक्षता में होगी। इससे पहले शामली महायोजना की आपत्तियां निस्तारित कर दी जाएंगी। बोर्ड बैठक के बाद शासन को महायोजना 2031 लागू करने के लिए भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed