{"_id":"60b28b338ebc3e17554e9e40","slug":"objectionable-video-of-the-woman-viral-on-social-media-shamli-news-mrt5404313100","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन
युवती की आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपियों ने युवती को ब्लैकमेल करते हुए हजारों रुपये वसूल लिए और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शुक्रवार को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 19 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर गांव के युवक ने उसकी आपत्तिजनक फोटो की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपी उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा है और उसकी बेटी से कई बार में हजारों रुपये ले चुका है और अभी भी पैसों की मांग कर रहा है। पैसा न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी अंकित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार को पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वीडियो वायरल करने के मामले में अपने दो साथियों के शामिल होना बताया। पुलिस ने उन दोनों आरोपियों विक्की व नितिन को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया।